पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में अब तक 10 माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।
ऑपरेशंस आईजी माइकल राज ने बताया कि माओवादियों की जंगलों में मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे माओवादियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
सतर्क सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। आईजी माइकल राज के अनुसार, फायरिंग अभी भी जारी है और पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य माओवादी सामग्री मिलने की भी संभावना है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219585
Total views : 8262308