रायपुर: प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेले 12 से 17 फरवरी 2026 तक प्रदेश के विभिन्न संभागों में आयोजित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 एवं 13 फरवरी को बिलासपुर संभाग, 14 एवं 15 फरवरी को दुर्ग संभाग तथा 16 एवं 17 फरवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इन रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से अपना पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों को रोजगार मेले के दौरान साक्षात्कार एवं चयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक अपने जिले के सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215416
Total views : 8257048