आदिवासी आश्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को माह फरवरी से अब तक का नही मिला वेतन….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वेतन की गुहार लिए कर्मचारी दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर....

रायगढ़ : आदिम जाति विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी 23 कर्मचारियों को विगत फरवरी माह 2024 के बाद से अब तक लगभग 5 माह का पेमेंट नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर कर्मचारी संघ ने आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त और जिला कलेक्टर सारंगढ़ – बिलाईगढ़ से मिलकर ज्ञापन दिया था और वेतन दिलाने की गुहार लगाई थी जिस पर कलेक्टर एवं आयुक्त के द्वारा मौखिक रूप से जल्द ही समस्या का समाधान कर वेतन दिलाने का आश्वासन दिया गया था किंतु इन कर्मचारियों का रुका वेतन नहीं मिला सका।

डोंगरीपाली जन समस्या निवारण शिविर में भी आवेदन दिया गया लेकिन फिर भी इन कर्मचारीयो का पेमेंट अब तक नहीं हो पाया है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों को भारी परेशानियों हो रही है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी वेतन दिलाने की गुहार लिए पिछले दो माह से दर- दर की ठोकरें खा रहे हैं।

आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत चतुर्थ वर्ग के 23 कर्मचारियों को विगत फरवरी माह 2024 के बाद से पांच माह का पेमेंट नहीं मिला है, लंबे समय से पेमेंट नहीं मिलने पर कर्मचारियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा पेमेंट दिलाने की गुहार लिए चतुर्थ वर्ग कर्मचारी विगत 2 माह से शासकीय उच्च अधिकारियों के कार्यालयों की चक्कर काटते हुए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं।

कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 8 जून 2024 को आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त और 29 जुलाई 2024 को जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा ज्ञापन सौंप पेमेंट दिलाने की गुहार लगाई थी जिस पर उच्च अधिकारियों द्वारा मौखिक आश्वासन मिला था लेकिन कर्मचारीयो को पेमेंट नहीं मिला जिसके बाद डोंगरीपाली जन समस्या निवारण शिविर में भी आवेदन किया गया लेकिन वेतन विसंगति का समाधान नहीं हो सका इसके बाद कर्मचारी संघ के द्वारा 22 जुलाई 2024 को पुनः जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस तरह लगातार विगत दो माह से चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों द्वारा शासकीय उच्च अधिकारियों के कार्यालयो की चक्कर काटते हुए दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। ज्ञापन पर ज्ञापन देने के बावजूद 23 कर्मचारी के विगत 5 मा का पेमेंट अब तक नहीं मिल सका है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारीयो का आरोप है कि आयुक्त द्वारा टाल मटोल कर रहे हैं और बजट नहीं आने का हवाला देते हुए कर्मचारियों को गुमराह करते हुए बेवकूफ बना रहे हैं। तथा आयुक्त और कलेक्टर को कॉल करने पर ना तो फोन उठा रहे और ना ही वापिस कॉल कर रहे हैं।

इन कर्मचारियों को 5 माह से पेमेंट नही मिला…
आदिवासी बालक आश्रम बड़े आमाकोनी में कार्यरत प्रकाश ढनसेना , सदानंद मिरी , डोलामणी सिदार , धनेश सिदार , आदिवासी बालक आश्रम धौंरादरहा में कार्यरत महेन्द्र कुमार दास महंत , निमेष कुमार साहू, महेन्द्र कुमार बरेठ , आदिवासी बालक आश्रम पड़कीडीपा में कार्यरत राजू सिदार, सुबल सिदार, रमेश कुमार , आदिवासी बालक आश्रम केनाभाठा में कार्यरत हुलस कुमार पटेल, दुरर्गाचरण पटेल , सीताराम यादव , अजय कुमार चौहान , धनीराम महंत, आदिवासी बालक आश्रम सॉकरा में कार्यरत वासुदेव प्रधान, चन्दन प्रधान , जयराम चौहान, आदिवासी कन्या आश्रम झाल में कार्यरत स्मृति राठिया , पदमा चौहान , आदिवासी बालक आश्रम जवाहर नगर में कार्यरत अर्जुन सारथी और आदिवासी बालक आश्रम गोमर्डा में कार्यरत मुरारी चौहान, कार्तिक यादव इन सभी 23 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का फरवरी 2024 के बाद से अब तक 5 माह का पेमेंट नहीं मिल सका है।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *