छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।
मामला सामने आने के बाद नव नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
संघ का कहना है कि इस तरह की भाषा से कर्मचारियों की गरिमा को ठेस पहुंची है और प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है। कर्मचारी संघ ने संबंधित अधिकारी से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है और मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242808
Total views : 8291683