रायपुर: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं, जो अप्रैल 2026 में रिक्त हो रही हैं।
16 मार्च को मतदान और परिणाम
घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन 37 सीटों के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
यह है पूरा चुनाव कार्यक्रम
-
अधिसूचना जारी: 26 फरवरी 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
-
नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026
-
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
-
मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
-
मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे से
-
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026
राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों पर चुनाव के लिए संबंधित राज्यों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ की दो सीटों को लेकर भी राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234480
Total views : 8281473