बुजुर्ग को खाट से बांधकर बम से उड़ा दिया, पत्नी की हालत गंभीर, दामाद पर शक, धमाका ऐसा कि छत उड़ गई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के बड़े साल्ही गांव में अज्ञात हमलावरों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग राय राम को घर में बांधकर पेट्रोल बम से उड़ा दिया।

घटना में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 59 वर्षीय पार्वती गंभीर रूप से झुलस गई हैं। मामला बचरा पोड़ी थाना क्षेत्र का है।

 खाट से बांधकर बम फेंका, दरवाजा बाहर से बंद किया जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे दो नकाबपोश युवक राय राम के घर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग को खाट से बांधा, फिर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर पेट्रोल बम फेंक दिया। जबरदस्त विस्फोट से घर का बड़ा हिस्सा जल गया, और बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी पार्वती बुरी तरह झुलस गईं।

घायल पत्नी रायपुर रेफर विस्फोट की आवाज सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा तोड़कर दंपती को बाहर निकाला। पार्वती को पहले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। 

दामाद पर शक, पुराना विवाद निकला सामने पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि वारदात में मृतक का दामाद शामिल हो सकता है। दरअसल, राय राम की बेटी ने कानपुर (उत्तर प्रदेश) के एक युवक से इंटरकास्ट मैरिज की थी। युवक पेशे से ड्राइवर है और उसका एक अन्य शादी को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले युवती अपने मायके लौट आई थी और ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी। इस बात को लेकर दामाद ने लगभग चार महीने पहले राय राम के बेटे पर गोली चलाई थी, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी थी।

पुलिस ने मौके पर की जांच घटना की सूचना मिलने पर बचरा पोड़ी थाना प्रभारी मुनाफ पटेल और टीम मौके पर पहुंची। सुबह कोरिया SP रवि कुर्रे ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। SP रवि कुर्रे का कहना है कि वारदात में दामाद के शामिल होने की संभावना है। मृतक परिवार का और किसी से कोई विवाद नहीं था। आरोपी की तलाश जारी है। 

मामला हत्या और विस्फोटक अधिनियम में दर्ज पुलिस ने हत्या, साजिश और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दामाद लगातार ठिकाने बदल रहा है, इसलिए पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैकिंग और संभावित रिश्तेदारों की निगरानी शुरू की है।

गांव में दहशत, ग्रामीण बोले- ऐसा मंजर कभी नहीं देखा वारदात के बाद बड़े साल्ही गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी इतनी निर्मम हत्या नहीं देखी। घर का पूरा हिस्सा जल चुका है और दीवारों पर अब भी बारूद और आग के निशान हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *