फर्रुखाबाद: Farrukhabad शहर में शुक्रवार को गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े।
मृतक की पहचान 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी के रूप में हुई है, जो गढ़ी खान खाना मोहल्ले के निवासी थे। उनके बेटे शाहनवाज के अनुसार, उनके पिता सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से सिलेंडर लेने के लिए National Gas Agency पहुंचे थे और लाइन में खड़े थे। करीब नौ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें ई-रिक्शा से आवास विकास स्थित हृदय रोग विशेषज्ञ के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नर्सिंग होम के मुख्य गेट पर ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हृदय रोग विशेषज्ञ Dr. Udayraj Singh ने बताया कि परिजन बुजुर्ग को अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन जांच करने पर उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
इधर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक जमीन पर पड़े बुजुर्ग को बारी-बारी से सीपीआर देते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी Surendra Kumar Yadav ने कहा कि गैस लेने के दौरान किसी बुजुर्ग की मौत की जानकारी उन्हें नहीं मिली है और जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी Darshan Singh ने बताया कि चर्चा है कि एक बुजुर्ग गैस की लाइन में बेहोश होकर गिर गए थे और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166975
Total views : 8193840