रायपुर। फाफाडीह इलाके में भैंस के हमले से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग की पहचान रमेश हेमनानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह भैंसों को आगे भेज रहे थे, इसी दौरान एक भैंस ने उन पर हमला कर दिया। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना को लेकर बेटे कमल हेमनानी ने डेयरी संचालक के खिलाफ जोन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235576
Total views : 8282883