घर वापसी अभियान की गूंज… प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला अटल भूषण सम्मान 2025, बृजमोहन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कद्दावर बीजेपी नेता और अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को उनके अदम्य साहस और समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित अटल भूषण सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित अटल फाउंडेशन, प्रधानमंत्री संग्रहालय द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा—

“छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अटल फाउंडेशन, प्रधानमंत्री संग्रहालय द्वारा घर वापसी अभियान के लिए अटल भूषण सम्मान 2025 से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई। आपने अपने अदम्य साहस और समर्पण से लाखों लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ने का कार्य किया है।”

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि जूदेव का “घर वापसी अभियान” न केवल सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प है बल्कि यह सनातन की शाश्वत धारा को और भी सशक्त करता है।

गौरतलब है कि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव लंबे समय से घर वापसी अभियान के तहत लोगों को पुनः उनकी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनका यह योगदान सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *