Eating Mistakes: खाना खाने की ये गलतियां खराब कर देंगी पाचन तंत्र, जानें क्या करें और क्या नहीं?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Eating Mistakes: खाना तो हम रोज ही खाते हैं और आपने ये भी ये भी सुना होगा की खाते समय हमें कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए और इसी तरह आपको खाने के बाद भी कई सारी गलतियां है, जो नहीं करनी चाहिए।

आजकल खानपान की गलत आदतों और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल की वजह से पेट से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही है। इससे आंतों में इंफेक्शन, फैटी लिवर जैसी डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, आयुर्वेद के अनुसार भी खाने के बाद अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो आपको गई तरह की समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर समीर भाटी ने न्यूज 24 को बताया कि खाने के तुरंत बाद कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। उन्होने बताया कि रात के खाने के बाद हमें तुरंत नहीं सोना चाहिए। इसकी वजह से फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है, तो इसलिए सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं । खाने के बाद एक्सरसाइज न करें और खाने के साथ पानी भी न पिएं। साथ ही खाने के कॉबिनेशन का भी ध्यान रखें, क्योंकि ये हमारे डाइजेशन सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है।

ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सरसाइज क्यों न करें?

डॉक्टर ने बताया अगर आप खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपका खाना पेट से ऊपर के तरफ आ जाता है या फि हार्ट से जुड़ी समस्या भी हो जाती है। अगर आप कोई हेवी एक्टिविटी करते हैं, क्योंकि खाना खाने के बाद सारी एनर्जी खाने को पचाने में लग जाती है। इससे आपके डाइजेशन सिस्टम को भी नुकसान पहुंच सकता है।

क्यों न खाएं फल?

खाने में कई तरह की एसिडिटीक चीजें होती हैं और ऐसे में अगर आप फल खाते हैं तो इसे पचाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही आपको फलों के पोषक तत्व भी नहीं मिलेंगे। ये पेट में एक बेड कॉबिनेशन के तरह काम करता है। इससे आपके शरीर को खाने के भी फायदे नहीं मिलेंगे।

खाने के तुरंत क्यों न पिएं पानी?

डॉक्टर बताते हैं कि खाने बाद शरीर में जूस बनते हैं ऐसे में अगर आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इसके नुकसान हो सकते हैं। इसके आपका खाना ठिक से नहीं पचेगा। अगर आप पानी चाहते हैं तो हल्की गर्म पानी 1 या 2 सिप पी सकते हैं। पानी के जगह पर लस्सी पी सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *