रायगढ़। ग्राम रायकेरा में दशहरे के दिन एक भयानक घटना घटी। गुरुवार (2 अक्टूबर) को परिवार के दो सदस्यों की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और डर फैल गया।
मृतकों में बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार (60) शामिल हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं, सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज टिंगनी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के पीछे की सच्चाई और मोटिव का खुलासा होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155953
Total views : 8176586