शादी के दौरान दुल्हन के सामने दूल्हे की मौत, गोली लगने से खून से लथपथ फर्श पर गिरा, मची चीख-पुकार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Khagaria News: बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे की गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। खुशी का माहौल पल भर में सन्नाटे में तब्दील हो गया।

यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर इलाके में शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

मृतक दूल्हे की पहचान मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है, जो मुंबई में दर्जी का काम करता था और अपनी शादी के लिए बिहार आया हुआ था। परिवार के अनुसार, शादी के मंच पर रस्में चल रही थीं और दुल्हन रुखसार खातून भी वहीं मौजूद थीं। इसी दौरान एक युवक आया और दूल्हे के बगल में कुर्सी पर बैठ गया। इसी दौरान युवक ने अचानक बंदूक निकाली, उसे लोड किया और फायर कर दिया। गोली ऊपर जाने की बजाय सीधे दूल्हे की गर्दन में जा लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। परिवार को कुछ समझ में आता, उससे पहले ही दूल्हा फर्श पर गिर चुका था।

मिनटों में खुशी का माहौल मातम में बदला

दूल्हे के भाई शमशाद ने बताया कि गोली लगने के बाद इरशाद की गर्दन से लगातार खून बह रहा था। परिजनों ने तुरंत उसे खगड़िया के बलुही स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेगूसराय और फिर पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इरशाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

गोली चलाने वाला युवक घटना के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरा शादी समारोह मातम में बदल गया। दुल्हन रुखसार खातून सदमे में चली गईं और परिजनों ने उन्हें मंच से बाहर ले जाया। शादी के घर में हंगामा और चीख-पुकार मच गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *