मुख्यमंत्री की पहल से जशपुर जिले में सड़कों का होगा विस्तार, आवागमन होगा सुगम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 23 मई 2025:
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जशपुर जिले में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी के साथ अब आवागमन की सुविधा को भी और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। इसी क्रम में जशपुर जिले में छह सड़कों के निर्माण हेतु ₹18.46 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है।

इस महत्वपूर्ण विकास कार्य से जिले में आवागमन न केवल सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क भी प्राप्त होगा। इससे न सिर्फ स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी गति आएगी।

स्वीकृत मार्ग और लागत:

  1. ग्राम चटकपुर से रेंगारबहार मार्ग (लंबाई 2.46 किमी) – ₹2.89 करोड़

  2. कुनकुरी-औरीजोर-मतलूटोली-पटेलापारा मार्ग (लंबाई 2.54 किमी) – ₹3.01 करोड़

  3. एनएच-43 से मयाली डेम तक मार्ग (लंबाई 2.28 किमी) – ₹2.85 करोड़

  4. मयाली नेचर कैंप से मधेश्वर मंदिर तक मार्ग (लंबाई 2.20 किमी) – ₹2.71 करोड़

  5. रानीबंध चौक से पंडरीआमा-उपरकछार मार्ग (चिडराटांगर होते हुए) (लंबाई 3.44 किमी) – ₹3.29 करोड़

  6. जोकरी से मधेश्वर पहाड़ तक मार्ग (लंबाई 2.88 किमी) – ₹3.68 करोड़

जिलेवासियों में इस स्वीकृति के बाद खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह पहल मुख्यमंत्री के सुशासन और जनकल्याणकारी सोच का परिचायक है, जिससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *