एक नाम पर आपत्ति के चलते फिर टला साय मंत्रिमंडल का विस्तार, नितिन नबीन लौटे दिल्ली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर एक बार फिर गतिरोध सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों में से एक पर आपत्ति जताए जाने के चलते आज, 10 अप्रैल को प्रस्तावित शपथग्रहण टाल दिया गया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से भेजे गए एक नाम को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का समर्थन नहीं मिला। नेताओं ने उस नाम पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसके चलते स्थिति जटिल हो गई।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले संकेत दिए थे कि मंत्रिमंडल विस्तार शीघ्र किया जाएगा, और शपथग्रहण समारोह की तैयारियाँ भी अंतिम चरण में थीं। लेकिन एक नाम को लेकर बनी असहमति के कारण यह प्रक्रिया फिलहाल के लिए रोक दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि अब जून तक मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नहीं है। वहीं, भाजपा नेता नितिन नबीन भी अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं, जिससे अटकलें और तेज़ हो गई हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment