छत्तीसगढ़ में रोज 18 हजार प्रधानमंत्री आवास का निर्माण: गृह मंत्री विजय शर्मा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ में रोज 18 हजार प्रधानमंत्री आवास का निर्माण: गृह मंत्री विजय शर्मा
गरीबों के सपनों को साकार करने में मिशन मोड पर काम कर रही भाजपा सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हितों की अनदेखी करते हुए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास रोक रखे थे, जिससे लाखों पात्र परिवार अपने घर के हक से वंचित रह गए। भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्राथमिकता देते हुए पहली कैबिनेट बैठक में ही इन सभी आवासों को स्वीकृति दी।

रोजाना 18 हजार आवास निर्माण

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के सपनों को साकार करने के लिए तेज़ी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि रोजाना 18 हजार प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं और यह कार्य मिशन मोड पर चल रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे, तब उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया था। इस बार यह संख्या और भी बड़ी होने का लक्ष्य है।

गृह मंत्री ने कहा, “भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब परिवार के सिर पर पक्की छत हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में करोड़ों लोगों को आवास योजना का लाभ मिला है और छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में अग्रसर है।”

कांग्रेस पर निशाना

विजय शर्मा ने कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जनता की पार्टी नहीं रही, बल्कि रिमोट कंट्रोल से चलने वाला संगठन बन गई है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “कांग्रेस दिल्ली से नहीं, इटली से चलने वाली पार्टी है। उनके नेता जनता से कट चुके हैं और केवल सत्ता की राजनीति में लगे हैं।”

घुसपैठियों के मुद्दे पर पलटवार

गृह मंत्री ने कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला के हालिया आरोप का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा, “जो घुसपैठिए कांग्रेस के प्रिय होते हैं, उन्हें वही पार्टी लाती है। राज्य सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह सतर्क है और कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के अनुरूप काम कर रही है। उनका कहना है कि हर गरीब को छत, हर गांव में विकास और हर व्यक्ति को सम्मान दिलाना ही सरकार का उद्देश्य है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *