हर्ष , संवाददाता सक्ति
सक्ति जिला के सरकारी अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट में घायल मरीज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन मौके पर कोई भी डॉक्टर या जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं था।
मरीज और उसके परिजनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन जब कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली, तो मजबूरी में उन्हें दूसरे अस्पताल का रुख करना पड़ा।
यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


लगातार हो रही ऐसी लापरवाहियां प्रशासन और शासन की उदासीनता को दर्शाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में अक्सर डॉक्टरों और स्टाफ की अनुपस्थिति बनी रहती है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243127
Total views : 8292056