नशे में धुत युवकों ने महिला पर किया जानलेवा हमला, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खैरागढ़: जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। गातापार थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में नशे में धुत तीन युवकों ने घर में घुसकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से तीन बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। उस समय महिला अपने घर में मौजूद थी, तभी तीनों आरोपी नशे की हालत में उसके घर पहुंच गए। पहले उन्होंने महिला से विवाद किया और फिर अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाकू से महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी तीन बार वार किया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला को गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment