रायपुर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश में गोबरानवापारा थाना पुलिस ने हेरोईन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दुलना तिराहा बना कार्रवाई का केंद्र
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलना तिराहा के पास दो युवक प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर तुलसी राम लेकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोबरानवापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़े गए
पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम—
इमरान खान उर्फ गोलू और पुरूषोत्तम साहू, दोनों जिला धमतरी निवासी बताए।
06 ग्राम हेरोईन बरामद, 45 हजार की खेप जब्त
तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 06 ग्राम 13 मिलीग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,000 बताई जा रही है।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरानवापारा में
अपराध क्रमांक 10/26, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. इमरान खान उर्फ गोलू
पिता – शेख हनिफ खान | उम्र – 34 वर्ष
निवासी – रिसाई पारा, पूर्व कोड्डूमल धर्मशाला के पास, थाना कोतवाली, जिला धमतरी
2. पुरूषोत्तम साहू
पिता – जीवराखन साहू | उम्र – 29 वर्ष
निवासी – संजय नगर, कुरूद, थाना कुरूद, जिला धमतरी
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162774
Total views : 8187337