“गरियाबंद में नशे का जखीरा पकड़ा गया: 840 नशीली टैबलेट, सिरिंज और कोरेक्स के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत जेल भेजा गया”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली टैबलेट्स, सिरिंज और कोरेक्स सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओमकार उर्फ रिंकु सोनवानी (32 वर्ष), निवासी गोलामाल, देवभोग के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में नशीली दवाइयों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति झरिया बाहरा तिराहा, मेन रोड पर पीले रंग के थैले में नशीली दवाएं छिपाकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG 23 N 5056) बाइक पर बैठे संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ओमकार उर्फ रिंकु सोनवानी बताया।

जब्त की गई नशीली सामग्री का विवरण

  • Alprazolam टैबलेट (Beclam 0.5mg): 50 स्ट्रीप में कुल 750 नग

  • Nitrazepam टैबलेट (Nitrosun 10mg): 9 स्ट्रीप में कुल 90 नग

  • Pentazocine Injection: 6 नग

  • Corex सिरप (100ml): 1 बोतल

  • कुल वजन: 185.65 ग्राम

  • अन्य जब्त सामग्री:

    • एक पुरानी मोटरसाइकिल (₹30,000)

    • एक Redmi मोबाइल फोन (₹8,000)

कुल जब्त सामग्रियों की बाज़ार कीमत: ₹44,702 आंकी गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी ओमकार उर्फ रिंकु के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(ख) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पुलिस की अपील

गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें। यदि किसी को नशीली दवाओं की बिक्री या उपयोग से जुड़ी कोई भी संदिग्ध जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।

“नशा मुक्त गरियाबंद” बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment