Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

President Of India Droupadi Murmu Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगी। वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। प्रशासन ने राष्ट्रपति आगमन की सभी तैयारियां कर ली हैं।

सीएम योगी खुद गोरखपुर में मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार दोपहर में गोरखपुर पहुंचेंगीं । वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।इसके पूर्व वह बरेली स्थित एक पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति एक जुलाई को राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण और महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगी। वह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन भी करेंगी।

सीएम योगी ने किया पोस्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आज AIIMS, गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सहभाग करूंगा। यह समारोह ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में स्वास्थ्य शिक्षा की एक स्वर्णिम उपलब्धि है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में स्थापित यह संस्थान, उत्तर भारत में उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा और सेवा का केंद्र बन रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *