ड्राइवर बना मास्टरमाइंड: 50 लाख गबन मामले में 7 गिरफ्तार, 49.50 लाख बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


रायपुर। राजधानी में 50 लाख रुपये के गबन मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का मास्टरमाइंड ड्राइवर कृष्णा साहू निकला, जिसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।

घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है, जब कृष्णा साहू एक अकाउंटेंट के साथ नगदी लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसने रास्ते में गुटखा लेने का बहाना बनाकर अकाउंटेंट को वाहन से उतार दिया और नगदी से भरी कार लेकर फरार हो गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम उजागर किए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49.50 लाख रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें भी जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *