रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. रमन सिंह ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे भाजपा की विचारधारा को देशभर में और अधिक मजबूती मिलेगी।
डॉ. रमन सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नबीन ऊर्जा से भरपूर, कर्मठ और संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नेता हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्य करते हुए अपनी कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी परिचय दिया है। ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर उनका चयन पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को और सुदृढ़ करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा की नीतियां और विचारधारा जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का जमीनी स्तर पर कार्य करने का अनुभव और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद पार्टी को जनता से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
डॉ. रमन सिंह ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में नितिन नबीन ने राज्य संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। यही कारण है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8173356
Total views : 8202684