दल्ली राजहरा की दर्जनों पीड़ित महिलाएं जिला मुख्यालय बालोद पहुंचेंगी, राज्य महिला आयोग के समक्ष रखेंगी अपनी व्यथा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मितल, प्रधान संपादक, छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा। महिलाओं के खिलाफ हिंसा, उत्पीड़न और सामाजिक अन्याय के विरोध में दल्ली राजहरा की दर्जनों पीड़ित महिलाएं 12 जून को बालोद जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के समक्ष अपनी पीड़ा और समस्याओं को खुले दिल से रखेंगी।

जानकारी के अनुसार, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 12 जून 2025 को सुबह 11 बजे से बालोद के संयुक्त जिला कार्यालय में महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों की जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान दल्ली राजहरा की महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, सामाजिक बहिष्कार और अन्य उत्पीड़न के मामलों को लेकर आयोग के समक्ष न्याय की गुहार लगाएंगी।

यह पहल महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति उनकी भागीदारी का प्रतीक है। आयोग उन मामलों को प्राथमिकता देगा जिनमें त्वरित न्याय की आवश्यकता है, जिससे दल्ली राजहरा सहित पूरे बालोद जिले की पीड़ित महिलाओं को राहत मिलेगी।

राज्य महिला आयोग ने जिले की सभी पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे इस सुनवाई में हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखें और न्याय की मांग करें।

पीड़ित महिलाएं अनीता बाई, परमेश्वरी बाई और राम बाई ने बताया कि महिला थाना और दल्लीराजहरा पुलिस में उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही। वे 12 जून को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से मिलकर सहायक प्रमाण दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी व्यथा बताएंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *