बैलाडीला में 7 दिनों के भीतर तबाही का डबल अटैक , विधायक अट्टामी पहुंचे पीड़ितों से मिलने…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दंतेवाड़ा  : बैलाडीला में पिछले रविवार को मूसलाधार बारिश से आई भीषण आपदा से किरंदुल नगर पालिका के कई वार्डो के प्रभावित परिवारो के जीवन की दिन चर्या वापिस पटरी पर लाने की कोशिश में जहाँ एक तरफ एनएमडीसी एवं जिला प्रशासन की टीम दिन रात एक किये हुए लोगों की जिंदगी को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ कर दिन रात एक किये हुए थी ।

एनएमडीसी के द्वारा प्रभावित परिवारों को अंतरिम सहयोग के लिए करीबन 200 परिवारों को 20-20 हजार का चेक भी प्रदान करने के साथ साथ एनएमडीसी के द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर आपदा प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ साथ तीनो समय के लिए भोजन एवं रुकने के लिए मंगल भवन की भी व्यवस्था की गई थी जिस कारण प्रभावित परिवारों के रूटीन कार्यो में गतिशीलता आ रही थी ।

परंतु शनिवार की सुबह को कुदरत ने फिर अपना कहर दिखाया । जिस कारण किरंदुल के उन्ही वार्डो में बारिश के पानी का डबल अटैक देखने को मिला ।देखते ही देखते नगर के बंगाली कैम्प ,तालाब पारा ,मल्लप्पा कैम्प ,रेलवे कॉलोनी में पिछले रविवार की तरह का तबाही का मंजर देखने को मिला ।

जिला प्रशासन ,एनएमडीसी एवं समाजसेवी संस्थाओं की तत्परता से लोगों को रेस्क्यू कर घरों से बाहर निकाल कर बंगाली कैम्प के मंगल भवन एवं एनएमडीसी के मंगल भवन में शिफ्ट किया जा रहा है .

आज आई तबाही के डबल अटैक के बाद दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अट्टामी विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद वापस दंतेवाड़ा लौटते ही बाढ़ पीड़ितों से मिलने किरंदुल पहुंचे ।मूसलाधार बारिश के बीच विधायक चेतराम अट्टामी ने बाढ़ से प्रभावित वार्ड नम्बर 1 ,वार्ड नम्बर 3 और वार्ड नम्बर 6 पहुंचे और पीड़ित लोगों से घर घर जा कर जायजा लिया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *