इन बीमारियों से घबराना नहीं… रोजाना सिर्फ ये एक आदत अपनाइए, फिर देखिए कमाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग, छत्तीसगढ़। आज के समय में शारीरिक कमजोरीमानसिक तनावमोटापाब्लड प्रेशरशुगर और डिप्रेशन जैसी बीमारियाँ आम जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं। इन समस्याओं ने न केवल शरीर को बल्कि जीवनशैली और मानसिक संतुलन को भी गहरा प्रभावित किया है। ऐसे में “योग और आध्यात्मिकता” एक मात्र ऐसा मार्ग बन कर उभरा है, जो मानवता को फिर से स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर ले जा सकता है।

“योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की एक शैली है,” ऐसा मानना है आस्था योग पीठ की प्रख्यात योग गुरु रश्मि शुक्ला जी का, जो दुर्ग के मीनाक्षी नगर से निरंतर समाज को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दे रही हैं।

योग से क्या फायदे होते हैं?

  • चेतना शक्ति का जागरण होता है

  • सकारात्मक विचारों का संचार होता है

  • प्रसन्न चित्त और स्वस्थ मन की प्राप्ति होती है

  • तनाव और अवसाद से मुक्ति

  • जीवन में आत्मिक स्थिरता का अनुभव

भविष्य की पीढ़ी और योग

योग गुरु रश्मि शुक्ला का यह भी मानना है कि यदि हमारी युवा पीढ़ी योग के मार्ग पर चले, तो वे न केवल स्वस्थ नागरिक बनेंगे, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भागीदार बन सकते हैं।

उनका संदेश:

“नित्य योग साधना अपनाइए, आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश पाइए और बीमारियों से मुक्ति पाकर खुशहाल जीवन जिएं।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment