DKS अस्पताल के पास गांजा बेचते महिला-पुरुष रंगे हाथ गिरफ्तार, 5 किलो माल बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी के DKS अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र के पीछे गांजा बेचते हुए एक महिला और एक पुरुष को गोलबाजार पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹50,000 आंकी गई है, बरामद किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोतीबाग चौक निवासी अफसाना बी उर्फ गुड़िया (35) और मोहम्मद निजामुद्दीन उर्फ इम्मू (29) गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल और सीएसपी केशरीनंदन नायक के निर्देश पर थाना प्रभारी गोलबाजार की टीम ने दबिश दी और दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 5 किलो गांजा मिला, लेकिन वे इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत प्रकरण क्रमांक 111/2025 दर्ज कर कार्रवाई की गई।

???? गिरफ्तार आरोपी:

  1. अफसाना बी उर्फ गुड़िया, पति शेख हासिम, उम्र 35 वर्ष – पूर्व में 110 पौवा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार होकर जेल भेजी जा चुकी है।

  2. मोह. निजामुद्दीन उर्फ इम्मू, पिता मोह. सलीम, उम्र 29 वर्ष – पूर्व में भी गांजे की तस्करी के मामले में NDPS के तहत गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस ने दोनों के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच तेज कर दी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *