(निर्मल अग्रवाल) : मुंगेली -बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त नीलम नामदेव एक्का ने आज पथरिया विकासखंड के ग्राम धरदेई में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन किया और संचालन की प्रक्रिया व उससे होने वाली आमदनी की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में पूछा और उन्हें विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने प्रोत्साहित किया।

संभागायुक्त ने पीनट एंड मिक्सर इकाई, पीनट चिक्की इकाई, आर्टिफिशियल ज्वेलरी इकाई, फर्नीचर इकाई, आरओ वाटर इकाई और मिट्टी से निर्मित उत्पादन इकाई का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर अर्चना मिश्रा, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर, उप संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनपद सीईओ पथरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179845
Total views : 8211069