जिला पंचायत सीईओ ने की पीएम जनमन अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अप्रारंभ और प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिले में प्रगतिरत एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति की समीक्षा की । जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जनपद पंचायतों के सीईओ, आर.ई .एस. के एस.डी.ओ. एवं सब इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जिपं सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अप्रारंभ एवं प्रगतिरत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद हितग्राहियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।


जिला पंचायत सीईओ ने कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि हितग्राहियों को समय पर जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि योजना का लाभ उन्हें पूर्ण रूप से मिल सके। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्रवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा और धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *