भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न नमो युवा रन को ऐतिहासिक बनाए : जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेराथन दौड़ को लेकर युवाओं मे बहुत उत्साह : मेराथन प्रभारी जयंतराव गरुड़

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम के युवाओं में ऊर्जा और सामर्थ्य है, जो इस मैराथन को ऐतिहासिक बनाएंगे। दिनांक 21 सितम्बर 2025 को पूरे देश में 75 स्थानों पर एवं प्रदेश के 6 प्रमुख स्थानों पर नमो युवा रन मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रतलाम का चयन विशेष महत्व के साथ किया गया है यह हमारे लिए गौरव की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम नमो युवा रन को लेकर जिला बैठक मे कही।

जिला बैठक को सम्बोधित करते हुए मेराथन प्रभारी जयंतराव गरुड़ ने कहा की भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में यह आयोजन एक युवा-प्रेरित फिटनेस एवं सामाजिक उत्तरदायित्व आंदोलन के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

यह पहल प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी हुई है, जिसमें फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त भारत के संदेश को युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया है। रतलाम में इस रन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है और हजारों युवा इसमें भाग लेंगे।

कार्यक्रम मे पूर्व मंचासीन अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं रतलाम मैराथन प्रभारी जयंतराव गरुड़, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, अनुकूल सोनी, राहुल उपमन्यु, रविंद्र पाटीदार, गौरव मूणत द्वारा भारत माता, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, प दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने कहा कि यह आयोजन केवल दौड़ नहीं, बल्कि नशा मुक्त भारत के संकल्प की ओर बढ़ता एक आंदोलन है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने कहा कि भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़कर इस आयोजन को सफल बनाएंगे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि रतलाम इस आयोजन में प्रदेशभर में मिसाल कायम करे।

कार्यक्रम का संचालन राहुल उपमन्यु ने, स्वागत भाषण विप्लव जैन द्वारा तथा आभार कार्यक्रम समन्वयक गौरव मूणत ने किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सिद्धार्थ कटारिया, जलज सांखला, संजय पांचाल, संजय जाट, राहुल जादव, सत्यजीत सिंह राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, जयेश जाजोरिया, राहुल रांका, आयुष पडियार, देवेंद्र भारद्वाज, पुष्पराज सिंह, सौरभ हिंगड़, मुकेश देवड़ा, अंकित राठौर सहित कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *