जिला स्तरीय वृक्षारोपण महाअभियान 05 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री साव होंगे शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला स्तरीय वृक्षारोपण महाअभियान 05 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री साव होंगे शामिल

50 हजार हितग्राहियों के आवासों में रोपित होंगे 01 लाख से अधिक पौधे

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम रामपुर लोहड़िया में महात्मा गांधी ऑक्सीजोन परिसर में समय सुबह 11.30 बजे से जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले के तीनों विकासखंड लोरमी, मुंगेली और पथरिया में एक साथ संचालित होगा, इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों के आवास परिसरों में करीब 01 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 50,000 से अधिक आवास हितग्राहियों के यहां 02-02 पौधों के मान से वृक्षारोपण किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण को सहेजने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि आमजन को प्रकृति से जुड़ने एवं पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment