ई-ऑफिस के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – शासन के निर्देशानुसार समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस आनबोर्डिंग की प्रक्रिया अंतिम चरणों में चल रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समस्त शासकीय कार्य ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल माध्यम से संपादित किए जाएंगे, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी।


प्रशिक्षकों द्वारा ई-ऑफिस के उपयोग, फाइल मूवमेंट, नोटशीट, सुरक्षा उपाय एवं गोपनीयता, दस्तावेज संधारण एवं अन्य प्रमुख कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि विभागों में कार्यप्रणाली को डिजिटल एवं कुशल बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ई-आफिस प्लेटफार्म का सही और प्रभावी उपयोग सिखाया जा रहा है, ताकि कार्यों को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया जा सके, इससे कागजी प्रक्रिया में कमी लाई जा सकेगी। इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment