निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख – मुंगेली | संपर्क: 8959931111
मुंगेली। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धि पर जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली ने स्थानीय कार्यालय में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारतीय सेना ज़िंदाबाद” के नारे लगाए और देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों के साहस को सलाम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने की। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, अभिलाष सिंह, जित्तू श्रीवास्तव, राजेश छैदईया, सूरज मंगलानी, आनंद सोनी, नीरज यादव, काकू पठान, नानू ठाकुर, कृष्णा महाराज, अविनाश पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक सैन्य सफलता है, बल्कि यह भारत की रणनीतिक दृढ़ता और आत्मविश्वास का परिचायक भी है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे जवानों का यह पराक्रम हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
कार्यक्रम में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सेना की यह विजय देश के आत्मगौरव और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम सभी को इसकी उपलब्धि पर गर्व है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215726
Total views : 8257436