जनपद कार्यालय में आमजनों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार द्वारा आमलोगों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन एवं महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन मासिक पत्रिका में दी जाती है। इसी तारतम्य में आज जनपद पंचायत कार्यालय मुंगेली में मासिक पत्रिका जनमन का आमलोगों को वितरण किया गया। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।


आमलोगों को शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी इन्हीं मासिक पत्रिकाओं व ब्रोसर के माध्यम से मिलती है। कार्यालय पहुुंचे आमजनों ने जनमन पत्रिका प्राप्त कर कहा कि इसमें शासन की नई-नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। उन्होंने पत्रिका को उपयोगी बताया और अन्य लोगों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

जनपद पंचायत सीईओ राकेश साहू ने बताया कि इस पुस्तिका में शासन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी गई है। इसे पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षा जैसे पी.एस.सी.,व्यापम जैसी राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए जनमन पत्रिका को उपयोगी बताया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *