प्रकाश इंडस्ट्रीज भास्करपारा कोल माइंस द्वारा 65 टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कंपनी ने सभी 65 मरीजों को एक वर्ष के लिए लिया गोद — मरीजों को मिलेगी पोषण दवाइयाँ व स्वास्थ्य सुविधाएँ : डी. पात्रा

सूरजपुर ब्यूरो चीफ, नवभारत टाइम्स

सूरजपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत बुधवार को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माइन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भैयाथान एवं ओड़गी विकासखंड के कुल 65 टीबी मरीजों को पोषण किट एवं आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माइन ने सभी 65 मरीजों को एक वर्ष के लिए गोद लेने की घोषणा की। कंपनी द्वारा आगामी एक वर्ष तक प्रत्येक माह मरीजों को पोषण की दवाइयाँ एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी — डॉ. आर.डी. पैकरा, सीएमओ डॉ. जे.एस. सरोता, बीएमओ डॉ. राकेश सिंह, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माइन के सीनियर जीएम  डी. पात्रा, एजीएम  विजय कुमार, मैनेजर  पी.के. सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी एवं टीबी मरीज उपस्थित थे।

इस अवसर पर सीनियर जीएम  डी. पात्रा ने कहा,

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आज 65 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई है। कंपनी ने इन सभी मरीजों को एक वर्ष के लिए गोद लिया है और उन्हें समय-समय पर दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment