स्वदेशी संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा ……. 20 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा के अंतर्गत 20 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CAIT के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि स्वदेशी विचारधारा को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार और उद्यमिता को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की।

स्वदेशी और स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

उल्लेखनीय है कि स्वदेशी संकल्प यात्रा दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य सशक्त स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल, स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाना तथा स्वदेशी उद्यमिता के संदेश को आम नागरिकों तक पहुंचाना है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स के अध्यक्ष प्रकाश सांखलायात्रा संयोजक संजय चौबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान स्वदेशी अभियान को और प्रभावी बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment