छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है। संगठन के कई पदाधिकारी इस्तीफा देकर पार्टी से अलग हो रहे हैं।
बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इन दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है।

इस्तीफा देते हुए जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संगठन में उन्हें उचित महत्व नहीं दिया जा रहा था।
वहीं इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने संजीव गुप्ता पर सहयोग न करने और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल न होने का आरोप लगाया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179634
Total views : 8210776