क्या Jason Sanjay ने अपने पिता का सरनेम हटाया? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Vijay इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

दरअसल, Vijay और उनकी पत्नी Sangeeta Sornalingam के तलाक की खबरें तमिल फिल्म और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को होनी है और कोर्ट ने अभिनेता को पेश होने के लिए नोटिस भी जारी किया है।

इसी बीच उनके बेटे Jason Sanjay को लेकर भी एक नई चर्चा सामने आई है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि उन्होंने अपने नाम के पहले अक्षर में बदलाव कर लिया है। तमिलनाडु में परंपरा के अनुसार बच्चों के नाम से पहले पिता के नाम का पहला अक्षर लगाया जाता है, लेकिन खबरों के मुताबिक Jason Sanjay ने अपने पिता के नाम से जुड़ा ‘V’ अक्षर हटाकर अपनी मां के नाम से जुड़ा ‘S’ अक्षर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि Jason Sanjay जल्द ही फिल्म Sigma से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के टाइटल कार्ड में उनके पिता के नाम के इनिशियल्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे इस बदलाव को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

हालांकि, इस मामले पर अभी तक Vijay या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि नाम के इनिशियल्स में बदलाव की खबर कितनी सही है। फिलहाल, यह मुद्दा कॉलीवुड और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment