राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
नक्सल विरोधी अभियान, सायबर सुरक्षा और यातायात नियमों पर दी गई उपयोगी जानकारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के अवसर पर एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत धमतरी पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से हुई, जिसने पूरे समारोह को देशभक्ति की भावना से भर दिया।

राज्योत्सव में एसपी सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस ने जनजागरूकता हेतु विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस स्टॉल में नक्सल विरोधी अभियाननक्सली पुनर्वास नीतिसायबर सुरक्षा, और यातायात नियमों से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को दी गई।

मुख्य अतिथियों का भ्रमण और सहभागिता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पंचायत मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने धमतरी पुलिस स्टॉल का भ्रमण किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे पोस्टर, मॉडल और डेमो देखे और पुलिस के जनजागरूकता प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर अभिनाश मिश्राएसपी सूरज सिंह परिहारडीएफओ कृष्ण जाधव और पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों और अधिकारियों ने “सेल्फी विथ मी” जोन में पहुंचकर पुलिस जवानों के साथ सेल्फी लेकर सहभागिता दर्ज की, जो पूरे राज्योत्सव का खास आकर्षण रहा।

जनजागरूकता का केंद्र बना पुलिस स्टॉल

धमतरी पुलिस के इस जागरूकता स्टॉल में नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई —

  • यातायात नियमों का पालन और उल्लंघन पर कानूनी प्रावधान

  • सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय

  • नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम

  • सायबर ठगी और सोशल मीडिया सुरक्षा के टिप्स

  • हाईवे पेट्रोलिंग टीम की त्वरित सहायता व्यवस्था

प्रदर्शनी में पोस्टर, बैनर, मॉडल और डेमो के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही सायबर जागरूकता, यातायात सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान से संबंधित पाम्फलेट वितरित किए गए।

“सेल्फी विथ मी” जोन बना आकर्षण

धमतरी पुलिस द्वारा स्थापित “सेल्फी विथ मी” और कट-आउट फोटो जोन राज्योत्सव का सबसे लोकप्रिय स्थल रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और बच्चों ने पुलिस जवानों के साथ सेल्फी लेकर राज्योत्सव की यादें संजोईं

कार्यक्रम में पुलिस की इस रचनात्मक पहल ने न केवल लोगों को जागरूक किया, बल्कि समाज और पुलिस के बीच भरोसे का पुल भी मजबूत किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment