रायपुर: विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना और उनके आध्यात्मिक अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना।
श्रद्धालुओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर मिला। यात्रा के दौरान आवास, भोजन और परिवहन की समुचित व्यवस्था किए जाने से यह यात्रा उनके लिए सहज और अविस्मरणीय बन गई।
ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि पहले उनके लिए सुदूर गांवों से अयोध्या तक पहुंचना कठिन था, लेकिन सरकार की पहल से यह संभव हो सका। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को ‘हमारे राम’ शीर्षक तैलचित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के ‘भांचा’ हैं और प्रदेशवासियों को उनके दर्शन कराना शासन के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही जनसेवा की वास्तविक संतुष्टि है और राज्य सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8157497
Total views : 8179146