भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी कांग्रेस के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है.
उन्होंने कहा कि पुलिस ने साक्ष्य के अनुसार कार्रवाई की है. देवेंद्र यादव एक ओर संविधान हाथ में लेकर पुलिस को कार्रवाई करने से रोकते हैं.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का ने कहा कि बलौदाबाजार आगजनी घटना पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. पूरे घटनाक्रम की विवेचना जारी है, लेकिन विवेचना का सहयोग न करना गलत है.
देवेंद्र यादव को दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है. एक भी नोटिस का न तो जवाब दिया गया, न ही बयान दर्ज कराया गया
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका विश्वास कानून और संविधान पर नहीं है केवल राजनीति करना है. जो भी छत्तीसगढ़ की शांति सद्भावना को बिगड़ेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इन्होंने सतनामी समाज को भी बदनाम किया है.




















































Author: Deepak Mittal









Total Users : 8163462
Total views : 8188340