पंजाब में घनी धुंध बनी काल, पेड़ से टकराई कार में लगी आग; व्यक्ति और बच्चे की जिंदा जलकर मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पंजाब: पंजाब में घनी धुंध के चलते एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कम विजिबिलिटी के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति और एक बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इलाके में घनी धुंध छाई हुई थी, जिससे सड़क पर आगे कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसमें तुरंत आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार में फंसे व्यक्ति और बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घनी धुंध के कारण कम दृश्यता बताया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धुंध के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, गति सीमित रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *