सरगुजा की वीभत्स हत्या की सीबीआई जांच की मांग,सर्व आदिवासी समाज का उग्र आंदोलन की चेतावनी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगुजा  : जिले के सीतापुर स्थित बेलजोरा गांव में आदिवासी राजमिस्त्री संदीप लकरा की हत्या के मामले में गंभीर आरोप सामने आए हैं। ठेकेदार अभिषेक पांडे और उसके साथियों प्रत्यूष पांडे एवं गौरी तिवारी द्वारा 7 जून को संदीप लकरा को बेरहमी से मारकर उसके शव को गायब कर दिया गया।

आरोप है कि हत्या के बाद ठेकेदारों ने संदीप का शव 60 किमी दूर अपने निर्माण स्थल के गड्ढे में डालकर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया।

इस वीभत्स घटना के बाद भी पुलिस पर लापरवाही और अपराधियों को बचाने के आरोप लगे। संदीप के परिवार को धमकाया गया और FIR दर्ज करने में भी पुलिस ने टालमटोल की।

अंततः सर्व आदिवासी समाज के दबाव और थाने के घेराव के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन पुलिस जांच में भी परिवार को ही परेशान किया जाने लगा।

सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम और अन्य नेताओं ने सरगुजा के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने ठेकेदार की दुर्भावनापूर्ण साजिश और पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

साथ ही, पुलिसकर्मियों पर भी एफआईआर दर्ज करने की अपील की गई है।

सर्व आदिवासी समाज ने चेतावनी दी है कि अगर इस प्रकरण में दोषियों और साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे सरगुजा संभाग में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment