महिला SWAT कमांडो की हत्या से हिली दिल्ली पुलिस, लव मैरिज के बाद नृशंस वारदात, भाई ने खोले सनसनीखेज राज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की प्रतिष्ठित SWAT यूनिट की महिला कमांडो काजल (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 जनवरी को पति अंकुर ने कथित तौर पर डंबल से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले में हत्या की धारा जोड़े जाने की तैयारी है। इस दर्दनाक घटना ने दिल्ली पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, काजल अपनी बहादुरी और कड़ी मेहनत के दम पर SWAT यूनिट का हिस्सा बनी थीं। 22 जनवरी को मोहन गार्डन स्थित फ्लैट में पति अंकुर के साथ उनका विवाद हुआ था। अंकुर रक्षा मंत्रालय (MoD) में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि गुस्से में उसने काजल के सिर पर डंबल से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। हमले के बाद आरोपी खुद उन्हें अस्पताल ले गया और बाद में परिजनों को फोन कर वारदात की जानकारी दी। उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

मृतका के बड़े भाई निखिल, जो दिल्ली पुलिस के संसद मार्ग थाने में कांस्टेबल हैं, ने घटना से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। निखिल के मुताबिक, 22 जनवरी को अंकुर ने उन्हें फोन किया और कॉल रिकॉर्ड करने को कहा। कॉल के दौरान काजल की चीखें सुनाई देने लगीं, जिसके बाद फोन कट गया। करीब पांच मिनट बाद अंकुर का दोबारा फोन आया, जिसमें उसने कहा कि उसने काजल को मार डाला है।

गंभीर रूप से घायल काजल को पहले मोहन गार्डन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 24 जनवरी को उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल (नेहरू नगर) रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। गाजियाबाद की सिहानी गेट पुलिस ने दिल्ली पुलिस को मौत की सूचना दी।

2023 में किया था प्रेम विवाह

बताया गया है कि काजल और अंकुर ने साल 2023 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अंकुर और उसके परिवार ने दहेज को लेकर काजल को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विवाद बढ़ने पर दोनों सोनीपत के गनौर से दिल्ली के मोहन गार्डन शिफ्ट हुए थे, हालांकि बाद में अंकुर के दबाव में वे दोबारा गनौर लौट गए।

26 जनवरी की ड्यूटी को देखते हुए काजल 20 जनवरी को दिल्ली आई थीं, जहां यह खौफनाक घटना सामने आई।

अब जुड़ेंगी हत्या की धाराएं

शुरुआत में मोहन गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब काजल की मौत के बाद इस केस में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) जोड़ी जाएगी। हालांकि परिजनों के दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बावजूद फिलहाल एफआईआर में दहेज से जुड़ी धाराएं शामिल नहीं की गई हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *