प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
रायपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आरक्षक का निधन

रायपुर। रायपुर में प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना (51 वर्ष) का निधन हो गया। वह जशपुर के निवासी थे और कांकेर जिले में पदस्थ थे। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी के लिए रिजर्व बल के रूप में बुलाया गया था।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

आरक्षक की अचानक मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहयोगियों ने उन्हें समर्पित और निष्ठावान कर्मी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment