खून से हुई मौत! ऑपरेशन के तीन दिन बाद प्रसूता की सांस थमी, परिवार ने लगाया चौंकाने वाला आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(दुर्ग के सुविधा हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप — परिजनों ने कहा, ‘जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाया गया’)

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जामुल स्थित सुविधा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक प्रसूता महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और जरूरत से ज्यादा खून चढ़ाने की वजह से यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का कुछ दिन पहले ऑपरेशन किया गया था, जो पूरी तरह सफल रहा। लेकिन ऑपरेशन के तीन दिन बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार का कहना है कि डॉक्टरों ने खून की मात्रा का ध्यान नहीं रखा और अत्यधिक ब्लड चढ़ा दिया, जिससे महिला की जान चली गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि महिला की मौत की खबर उन्हें समय पर नहीं दी गई। अस्पताल प्रशासन ने सीधे पुलिस को सूचना दे दी, जिससे परिवार सदमे में है। गुस्साए परिजन जामुल थाने पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ को पत्र भेजकर मेडिकल जांच टीम गठित करने की मांग की है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद से इलाके में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह लापरवाही साबित होती है, तो संबंधित डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment