युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बात करने से इनकार पर भड़का युवक, गले-पीठ पर किए कई वार, हालत गंभीर

बलौदाबाजार: जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात 15 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम भोथीडीह में हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 20 वर्षीय मुकेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 18 वर्षीय युवती का रास्ता रोककर उससे बातचीत करने की कोशिश की। युवती द्वारा साफ इनकार किए जाने पर आरोपी आपा खो बैठा और उसने अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी ने युवती के गले, पीठ और कमर पर एक के बाद एक कई घातक वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत गंभीर लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 680/2025 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 126(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता का परिणाम यह रहा कि घटना के महज 10 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि युवती के इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी को 16 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *