ताजा खबर

सड़क किनारे युवक का शव… हादसा या हत्या? दुबटिया–मझगंवा मार्ग पर फैला सन्नाटा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मझगंवा। इलाके में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब दुबटिया–मझगंवा मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान दरमोहली निवासी लक्ष्मण सिंह गोंड के रूप में हुई है। शव देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती अंदाजे के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी। इधर ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल सड़क हादसा नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई और राज भी छिपा हो सकता है।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी और यदि इसमें लापरवाही या साजिश पाई गई तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment