हाईस्कूल में पढ़ने वाली बेटी रेस्तरां में बैठी थी लड़के के साथ, पिता ने पहली गोली लड़की को मारी और दूसरी लड़के को, आजमगढ़ का खौफनाक केस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी लालगंज क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेंट में अपनी बेटी के साथ एक लड़के को देखकर आक्रोशित पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों को गोली मार दी.

इस हमले में आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया. पुलिस ने बताया है कि इलाज के दौरान अक्षरा की मौत हो गई है. आदित्य का इलाज अभी भी जारी है. मामले में केस दर्ज कर दिया गया है.

मृतक लड़की अक्षरा सिंह (बाद में आकांक्षा नाम भी सामने आया) पकड़ी खुर्द गांव की हाईस्कूल की छात्रा थी. वहीं, घायल आदित्य सिंह मसीरपुर गांव का निवासी और ग्रेजुएशन का छात्र है. यह दोनों छात्र घर से विद्यालय के लिए निकले थे. एसपी सिटी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेंट में लड़की और लड़के के होने की सूचना आसपास के लोगों ने लड़की के माता-पिता को दी थी. पहले लड़की की मां आकर बातचीत कर रही थीं और उस समय कुछ खाने का ऑर्डर भी किया गया था. तभी लड़की के पिता नीरज सिंह वहां पहुंचे और अपनी बेटी से विवाद करने लगे.

पिता नीरज सिंह का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह लड़की से मारपीट करने लगे और उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर दिया. पहली गोली लड़की को लगी और एक और फायर में लड़के को भी गोली लगी. दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें टीकरगाढ़ लालगंज अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर किया गया. मगर इलाज के दौरान अक्षरा की मौत हो गई. पुलिस ने इस केस में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी नीरज सिंह की तलाश तेज कर दी है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *