ताजा खबर

कलेक्ट्रेट की दीवारों में छिपा खतरा! आधी रात को भरभरा कर गिरा कमरा… बच गए तो सिर्फ संयोग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। रूम नंबर 8 की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। यह कमरा आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के रूप में इस्तेमाल होता था, जहां पुराने कर्मचारियों से जुड़े अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड रखे गए थे। गनीमत रही कि स्टाफ को कुछ ही दिन पहले इस कमरे से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह तड़के हुई। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी जगह पर महिला कर्मचारी रोज़ाना दोपहर का लंच करने आती थीं। अगर यह हादसा कुछ घंटे बाद होता, तो कई लोगों की जान पर बन सकती थी।

बताया जा रहा है कि यह इमारत अंग्रेजों के जमाने की है और लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ी है। न सिर्फ रूम नंबर 8, बल्कि 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10 और 11 भी बेहद खतरनाक स्थिति में हैं। कभी भी इनमें भी इसी तरह की घटना घट सकती है।

छत गिरने के बाद प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और मलबा हटवाने के साथ-साथ रिकॉर्ड को सुरक्षित करने की कोशिश शुरू कर दी। घटना से कर्मचारियों में डर का माहौल है। अधिकारियों ने भवन की स्थिति की जांच और मरम्मत कराने का आदेश दिया है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment