डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो राज्यों से 6 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मोहला: शेयर ट्रेडिंग में ऊंचे मुनाफे का लालच देकर 1.49 करोड़ रुपये की अंतर्राज्यीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर उत्तराखंड और गुजरात में दबिश देकर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नेपाल कनेक्शन के संकेत भी मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।

अंबागढ़ चौकी निवासी प्रार्थी कुनाल अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया। आरोपियों ने विश्वास में लेकर प्रार्थी के Punjab National Bank और HDFC Bank खातों से कुल 1 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

ऐसे हुआ ठगी का खुलासा

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम पहले पांच अलग-अलग खातों में डलवाई गई, फिर उसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर चेक और एटीएम के माध्यम से निकाला गया। लोकेशन ट्रैकिंग के दौरान संदिग्धों की मौजूदगी रुद्रपुर (उधमसिंह नगर, उत्तराखंड), अहमदाबाद, राजकोट और सूरत (गुजरात) में पाई गई।

पुलिस की दो विशेष टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में मनोज कुमार (बेंगलुरु), सनातन मंडल व योगेंद्र सिंह (उत्तराखंड), तथा युसुफ संधवानी, राहुल गुप्ता और गौतम भाई बागड़ा (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया।

बैंक दस्तावेज और मोबाइल जब्त

आरोपितों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सात मोबाइल फोन और दस सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों के संपर्क काठमांडू (नेपाल) के कुछ व्यक्तियों से होने के संकेत मिले हैं। गिरोह की कार्यप्रणाली, धन के प्रवाह और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment